शाहदरा में नहीं रुक रहा हत्याओं का सिलसिला 24 घंटे में दूसरी हत्या, नाबालिग की गई जान

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के शाहदरा जिले में 24 घंटे में दो हत्याएं हुई हैं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. ताजा मामला मानसरोवर पार्क इलाके का है, जहां एक शादी समारोह में गोलीबारी हुई और 17 साल के युवक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ शादी में पहुंचा था. बारात देखने गया था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज़ आई और वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधी की तलाश की जा रही है.
यह घटना शाहदरा जिले में 24 घंटे में दूसरी हत्या है. एक दिन पहले ही गगन नामक व्यक्ति की उसके दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इलाके में गुस्सा और दहशत फैल गया. यहां अब लोगों लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या दिल्ली में शादियां में भी जीना सुरक्षित नहीं रहा. क्या बारातियों की फायरिंग पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं? पुलिस ने दावा किया है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा, लेकिन लोगों का गुस्सा और दहशत अभी भी कायम है.मानसरोवर पार्क में आज मातम का सन्नाटा है. मां बच्चों को घरों से बाहर निकलने नहीं दे रहीं और हर तरफ एक ही चीखज् क्या दिल्ली अब इतनी असुरक्षित है और अपराधी इतने बेखौफ हैं कि उन्हें कानून और पुलिस का डर नहीं है लोग भीड़ के बीच गोलियां चाल रहे हैं.शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम के मुताबिक देर रात पुलिस को सूचना मिली कि शादी समारोह में गोली चली है. जब टीम मौके पर पहुंची, तो पूरे इलाके में कोहराम मचा था. युवक को फौरन जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Previous articleराजस्थान में एसआईआर ड्यूटी में लगे एक और बीएलओ की गई जान, परिजन बोले- काम का था दबाव
Next articleउत्तर भारत में अगले सप्ताह से पड़ेगी कड़ाके के ठंड, दक्षिण में चक्रवात दित्वाह का खतरा