राजस्थान में एसआईआर ड्यूटी में लगे एक और बीएलओ की गई जान, परिजन बोले- काम का था दबाव

Join Us

धौलपुर(आरएनएस)। जिले में शनिवार देर रात एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई. परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बचाने के काफी प्रयास किए, लेकिन मौत हो गई. इससे परिजनों में मातम पसर गया. परिजन मौत का कारण काम का दबाव बता रहे हैं. मृतक बीएलओ की पहचान अनुज गर्ग (42) पुत्र कालीचरन के रूप में हुई है.
निहालगंज पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि गोशाला क्षेत्र के बीएलओ अनुज गर्ग की मौत हुई है. परिजन काम का दबाव होने के चलते अटैक से मौत बता रहे हैं. मृतक के भाई अनुपम गर्ग ने पुलिस को रिपोर्ट दी है. जांच कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. वहीं मृतक बीएलओ अनुज गर्ग की बहन वंदना गर्ग ने बताया कि अनुज को धौलपुर शहर के गोशाला सेक्टर की भाग संख्या 158 के बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
बहन वंदना गर्ग ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम के दबाव के कारण अनुज को अक्सर रात 2 बजे तक काम करना पड़ता था. घटना वाली रात करीब 1 बजे अनुज रोजाना की तरह मतदाताओं के फॉर्म अपलोड कर रहे थे. इसी दौरान चाय मांगी. चाय पीने से पहले ही अनुज अचानक बेहोश हो गए. परिजन तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने अनुज गर्ग को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव घर ले गए.

Previous articleदिल्ली में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने 3 पैदल यात्रियों को कुचला, एक की मौत
Next articleशाहदरा में नहीं रुक रहा हत्याओं का सिलसिला 24 घंटे में दूसरी हत्या, नाबालिग की गई जान