भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले वनडे मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Join Us

भारतीय  क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (30 नवंबर) को खेला जाएगा। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी। इसी तरह तेम्बा बावुमा की कप्तानी में प्रोटियाज टीम वनडे सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत करने का प्रयास करेगी। ऐसे में आइए इस मुकाबले के प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डालते हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे 1991 में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच 94 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 40 मैच में भारतीय टीम को और 51 में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है। 3 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। भारत में इन दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 18 में भारतीय टीम को जीत मिली और 14 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
भारत को यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। विराट कोहली और केएल राहुल भी बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे। गेंदबाजी में आर्शदीप सिंह और हर्षित राणा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी और वाशिंगन सुंदर को ऑलराउंड प्रदर्शन करना होगा। भारत की संभावित एकादश: रोहित शर्मा, यशस्वी, विराट कोहली, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
प्रोटियाज टीम को अपने सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक से दमदार पारी की उम्मीद रहेगी। इसी तरह कप्तान बावुमा भी बड़ी पारी खेलेकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे। गेंदबाजी की बागडोर लुंगी एनगिडी और मार्को यानसन के हाथों में होगी। दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश: एडेन मार्कराम, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसेन, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर, केशव महाराज।
भारत के लिए रोहित ने पिछले 10 मैचों में 55.78 की औसत से 502 रन बनाए हैं। कोहली ने 10 मैचों में 43.63 की औसत से 349 रन अपने नाम किए हैं। इसी तरह हर्षित ने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। प्रोटियाज टीम के लिए युवा बल्लेबाज ब्रीट्जके ने पिछले 7 मैचों में 51.50 की शानदार औसत के साथ 309 रन बनाए हैं। इसी तरह गेंदबाजी में एनगिडी और महाराज की दमदार गेंदबाजी पर निगाहें रहेंगी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम कंपलेक्स में दोपहर 01:30 बजे से से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Previous articleभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला वनडे: इन खिलाडिय़ों के बीच देखने को मिल सकती है टक्कर
Next articleपापुआ न्यू गिनी के क्रिकेटर किपलिन डोरिगा को 3 साल की जेल