पापुआ न्यू गिनी के क्रिकेटर किपलिन डोरिगा को 3 साल की जेल

Join Us

पापुआ  न्यू गिनी के 30 वर्षीय क्रिकेटर किपलिन डोरिगा को डकैती और महिला पर हमला करने का दोषी पाए जाने पर जर्सी की रॉयल कोर्ट ने 3 साल की जेल की सजा सुनाई है। यह घटना उस समय हुई जब डोरिगा इस साल की शुरुआत में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप चैलेंज लीग में खेल रहे थे। बता दें कि डोरिगा पापुआ न्यू गिनी के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 39 वनडे और 43 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
यह घटना 25 अगस्त, 2025 को घटी, जब डोरिगा ने सेंट हेलियर में एक महिला पर हमला किया और उसे जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान डोरिगा ने उसका फोन भी छीन लिया था। महिला की चोटों का विवरण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। उसी दिन बाद में डोरिगा को गिरफ्तार कर लिया गया और अधिकारियों ने घटना के संबंध में उससे पूछताछ की। इसके बाद डोरिगा पर औपचारिक रूप से आरोप भी लगाए गए।
27 अगस्त को डोरिगा पर औपचारिक रूप से डकैती का आरोप लगाया गया। उन्हें जर्सी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। 28 नवंबर को, जर्सी की रॉयल कोर्ट ने उसे उसके कृत्य के लिए 3 साल की जेल की सजा सुनाई। डिटेक्टिव सार्जेंट जिम मैकग्रानाहन ने त्वरित जांच की सराहना की जिसके कारण डोरिगा की गिरफ्तारी हुई और चोरी की संपत्ति बरामद हुई।

Previous articleभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले वनडे मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
Next articleभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: वनडे सीरीज में इन प्रमुख खिलाडिय़ों पर रहेंगी नजरें