भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला वनडे: इन खिलाडिय़ों के बीच देखने को मिल सकती है टक्कर

Join Us

भारतीय  क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम 30 नवंबर से रांची में शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नियमित कप्तान शुभमन गिल के बाहर होने के कारण केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। इसी तरह टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत करने वाली प्रोटियाज टीम वनडे सीरीज में भी जीत दर्ज करना चाहेगी। इस बीच जानते हैं वनडे सीरीज में किन खिलाडिय़ों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।
अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए पहचान रखने वाले राहुल की इस प्रारूप में चौथे और 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए औसत 55 से ज्यादा है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी औसत 26.71 की है। बाएं हाथ के स्पिनर केशव  महाराज बीच के ओवरों में राहुल को चुनौती दे सकते हैं क्योंकि केशव रनों के प्रवाह को रोकने के लिए जाने जाते हैं। महाराज ने 8 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में राहुल को 3 बार पवेलियन की राह दिखाई है।
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पिछली वनडे सीरीज में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे थे। गिल की अनुपस्थिति में रोहित पर शीर्ष क्रम में अतिरिक्त जिम्मेदारियां होंगी। इस बीच रोहित को लुंगी एनगिडी के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा सकता है। एनगिडी ने 3 वनडे मुकाबलों में रोहित को 2 बार आउट किया है। हालांकि, रोहित इस मुकाबले में आक्रामक रहे हैं और उन्होंने एनगिडी के खिलाफ 36 गेंदों पर 52 रन बनाए हैं।
क्विंटन डिकॉक उन खिलाडिय़ों में से एक हैं जिन पर सबकी नजरें होंगी। उनका इस प्रारूप में भारत के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने भारत के खिलाफ 53.85 की औसत से 1,077 रन बनाए हैं। हालांकि, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह नई गेंद से डिकॉक को आउट करने की कोशिश करेंगे। दोनों खिलाड़ी अभी तक वनडे में आमने-सामने नहीं हुए हैं, लेकिन अर्शदीप ने 8 टी-20 मुकाबलों में 4 बार डिकॉक को अपना शिकार बनाया है।
प्रोटियाज बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने अपने वनडे करियर की शानदार शुरुआत की है और 9 मैचों में उनकी औसत 67.75 का रही है। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव पुरानी गेंद से उन्हें चुनौती देने की कोशिश करेंगे। कुलदीप वर्तमान में सफेद गेंद क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में शामिल हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16.51 की जबरदस्त औसत के साथ 27 वनडे विकेट चटकाए हैं।

Previous articleमहाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 89 लाख रुपये का था इनाम
Next articleभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले वनडे मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी