महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 89 लाख रुपये का था इनाम

Join Us

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में शुक्रवार को वरिष्ठ नक्सली अनंत उर्फ विनोद सय्यना समेत 11 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इन नक्सलियों पर 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था.
आत्मसमर्पण करने वाले ये नक्सली प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के दरेकसा दलम से जुड़े थे. दरेकसा दलम एमएमसी (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) क्षेत्र का सबसे सक्रिय दलम है.
आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों की पहचान तेलंगाना के करीमनगर जिले के रहने वाले विनोद सय्यान (40), पांडु पुसु वड्डे (35), रानी उर्फ रामे येसु नरोटे (30), संतू उर्फ तिजाउराम धरमसहाय पोरेटी (35), शेवंती रायसिंह पंद्रे (32), काशीराम राज्य बंतुला (62), नक्के सुकलू कारा (55), सन्नू मुडियाम (27), सदु पुलाई सोत्ती (30), शीला चमरू माडवी (40) और रितु भीमा डोडी (20) के रूप में हुई है.
इस बारे में महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता अनंत ने 24 नवंबर को सरेंडर करने की तैयारी जताई थी और 15 फरवरी तक की डेडलाइन मांगी थी. इसके बाद छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने समझाया था कि ‘सरकार के पास ज़्यादा समय नहीं है, माओवादियों को बिना देर किए सरेंडर कर देना चाहिए.’
इसके बाद 27 नवंबर को माओवादियों ने एक नया पर्चा जारी कर घोषणा की कि 1 जनवरी को सभी लोग हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे. हालांकि, इससे पहले ही उन्होंने गोंदिया पुलिस से संपर्क

Previous articleअगले महीने हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 जेडीयू विधायक बनेंगे मंत्री
Next articleभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला वनडे: इन खिलाडिय़ों के बीच देखने को मिल सकती है टक्कर