जबलपुर। हांगकांग-चीन में आयोजित होने वाली मास्टर एशियन हॉकी महिला प्रतियोगिता हेतु पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल में पदस्थ रंजीता बेक को हॉकी इंड़िया द्वारा भारतीय मास्टर महिला हॉकी टीम में चयन किया गया है। रंजीता अपने कोच हसन अली के मार्गनिर्देशन में अभ्यास करती हैं, उनकी इस उपलब्धि पर पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय, रेलवे खेलकूद संघ के अध्यक्ष कुशाल सिंह, जी. पी. शिव नारायण, डीआरएम कमल कुमार तलरेजा, सुबोध विश्वकर्मा, आरिफ अली, असद खान, रैना यादव, पूनम मेहता, बहामणी तिर्की, सुषमा सोय, बसंती, मरियम, मौली यादव, दुलारी, गंगी मुंडू, सुनीति किस्पोटा, एन. अम्बी देवी, संगीता तिवारी, तरनजीत कौर, असलम अली आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।








