सांची में चेन्नई-नई दिल्ली एवं कोरबा अमृतसर एक्सप्रेस का दो मिनट का अस्थाई ठहराव

Join Us

जबलपुर,   I मध्य प्रदेश के साँची में आयोजित चेत्यगिरी विहार उत्सव के अवसर पर दिनाँक 29 से 30 नवम्बर 2025 तक आयोजित कार्यक्रमों के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा हेतु पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के अंतर्गत सांची स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का दोनों दिशाओं में दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिनाँक 28 एवं 29 नवम्बर 2025 को स्वीकृत किया गया है।

दिनाँक 28 एवं 29 नवम्बर 2025 को सांची स्टेशन पर 02 मिनट अस्थायी ठहराव हेतु गाड़ियाँ:
• गाड़ी संख्या 12615 – चेन्नई सेन्ट्रल से नई दिल्ली एक्सप्रेस
• गाड़ी संख्या 12616 – नई दिल्ली से चेन्नई सेन्ट्रल एक्सप्रेस
• गाड़ी संख्या 18237 – कोरबा से अमृतसर एक्सप्रेस
• गाड़ी संख्या 18238 – अमृतसर से कोरबा एक्सप्रेस
उक्त अस्थायी ठहराव से सांची स्तूप में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को आवागमन में महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त होगी।
यात्रियों से विनम्र अनुरोध है कि वे किसी भी असुविधा से बचने हेतु यात्रा से पूर्व रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवाएँ — NTES / रेल मदद 139 के माध्यम से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Previous articleमुख्यालय के तीन अधिकारी सहित पश्चिम मध्य रेलवे के 68 रेलकर्मी सेवानिवृत्त
Next articleजबलपुर की रंजीता बेक का भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन