सलमान के एनकाउंटर पर बोले भाजपा विधायक, आरोपी को हो फांसी, जिससे अपराधियों को मिले कढ़ा संदेश

Join Us

भोपाल( निप्र)। मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप करने का आरोपी सलमान शुक्रवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस जब उसे गौहरगंज ले जा रही थी, तभी उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को उसे पैर में गोली मारना पड़ी। रायसेन रेप केस के आरोपी सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर के बाद भोपाल हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि अपराधी जमीन में छुपा हो या आसमान में, उसे ढूंढ लिया जाएगा।विधायक रामेशवर शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया को दिए बयान में कहा कि आरोपी सलमान ने मासूम बेटी के साथ जो घिनौना दुराचार किया है, उसके लिए उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद हिंदू समाज में भारी आक्रोश है और सभी न्यायालय से मांग कर रहे हैं कि दरिंदे सलमान को कठोरतम सजा दी जाए। रामेश्वर शर्मा ने कहा, ऐसे अपराधियों को सार्वजनिक रूप से सख्त सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा कृत्य करने से पहले सौ बार सोचें।कांग्रेस पर कसा तंजकांग्रेस में संगठन मंत्रियों की नियुक्ति निरस्त होने पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पचमढ़ी प्रशिक्षण का पहला परिणाम सामने आ गया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने जीतू पटवारी को सलाह देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से सावधान रहो, ये तुम्हे जीने नहीं देंगे, कुछ करने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पहले जीतू पटवारी जी जिसको चाह रहे थे उसे जिला अध्यक्ष बना रहे थे, नियुक्तियां कर रहे थे पर अब ये सारी नियुक्तियां दिल्ली से निरस्त कराते रहेंगे।

Previous article3 साल पुराने हनी ट्रैप मामले में 5 आरोपियो को 5-5 साल की सजा
Next articleमध्य प्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्रवाई, एक सप्ताह में चोरी की 44 मोटरसाइकिलें बरामद