सोशल मीडिया से ब्रेक लेने जा रहे रोनित रॉय, फैंस को बताई वजह

Join Us

मुंबई (आरएनएस)। टीवी और फिल्मों में शानदार काम कर अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग बनाने वाले एक्टर रोनित रॉय ने अचानक अपने फैंस को चौंकाते हुए सोशल मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्होंने फैंस को टोटल सोशल मीडिया सेपरेशन की जानकारी दी। एक लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए रोनित ने बताया कि वह कुछ समय के लिए पूरी तरह डिजिटल वर्ल्ड से अलग होना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द वापसी करेंगे।
रोनित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और नई शुरुआत करने की तैयारी में हैं। उन्होंने लिखा, हेलो दोस्तों, मैं जो कहने जा रहा हूं, वो ढेरों प्यार और नरमी के साथ है। आप सब जानते हैं कि मैं आपसे कितना प्यार करता हूं। मैं आपके पोस्ट्स देखता हूं, लाइक और कमेंट करता हूं और जितना हो सके रिप्लाई भी करता हूं। लेकिन अब मैं जिंदगी के उस मोड़ पर हूं, जहां मुझे अपने और अपने परिवार के लिए एक नए रास्ते की तलाश है। एक ऐसा रास्ता जो मुझे बेहतर इंसान, बेहतर रिश्ते और बेहतर एक्टर बनाए।
उन्होंने आगे कहा, यह रास्ता बिल्कुल नया है। पुरानी आदतों और आराम को छोडक़र आगे बढऩा कंफर्ट के बाहर जरूर है, लेकिन जरूरी भी है।

Previous articleकार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Next articleदो साल में 5 डॉक्टरों ने मिलकर जुटाए थे 26 लाख रुपये, कई शहरों को थी दहलाने की साजिश; दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा