पलेवा के लिए किसान कर रहे पानी की मांग, रबी मौसम की बोनी हो रही प्रभावित

Join Us

टेल क्षेत्र के किसानों को हो रही परेशानी

नर्मदापुरम। कृषि प्रधान जिले में रबी सीजन की बोनी का कार्य तेजी से शुरू हो रहा है। बोनीे से पहले किसान पलेवा करना चाह रहे हैं। लेकिन टेल क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच रहा है। बीच मे ही रोक लिया जा रहा है। नहरों की हालत भी ठीक नहीं है। इस कारण बोनी का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिले में गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसोें, आैर अलसी सहित अन्य रबी फसलों के लिए बोनी का लक्ष्य तय किया जाकर बोनी जारी है। पंजाब के बाद गेहूं उत्पादन में जिला प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के जिलों में अव्वल रहा है। मौसम की मार, खेतों में खड़ी फसल में होने वाली आगजनी और अन्य आपदाओं के बाद भी जिला पैदावार के क्षेत्र में आगे बढ़ता रहा है। लेकिन समय पर सुविधाएं नहीं मिलेेंगी तो उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है। ऐसा किसान मानने लगे हैं। जिले में नहराें ही हालत खस्तााहाल बनी हुई है। जिससे भी नहरों में पर्याप्त पानी नहीं ठहर पाता है। वहीं बिजली कपंनी भी ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रही है। जिससे भी सिचांई नहीं हो पा रही है।

किसानों ने दिलाया कृषि कर्मण अवार्ड

प्रदेश को पांच बार कृषि कर्मण अवार्ड दिलानें में जिले के किसानों का अहम रोल रहा है। इसके बाद भी यहां पर किसानों के सामने अनेक समस्याएं आ रही हैं। उनका निराकरण समय पर नहीं हो पाता है। इसके बावजूद भी भरपूर उत्पादन हो रहा है। अब फिर रबी की बोनी का समय शुरू हो गया है। लेकिन किसानों के सामने पलेवा की समस्या आ रही है।

278 हजार हेक्टेयर में बोना है गेहूं

जिले मेंं रबी मौसम की मुख्य फसल गेहूं की ही रहती है। इस बार कृषि विभाग ने गेहूं की बोनी का लक्ष्य 278 हजार हेक्टेयर बनाया है। इस लिहाज से भी गेहूं की बोनी का समय शुरू हो चुका है। जिसके लिए बोने से पूर्व पलेवा करना आवश्यक है। लेकिन स्थिति यह है कि नहरों से निचले क्षेत्र में पानी नहीं मिल पा रहा है।

बिजली का सताना भी जारी

किसानों ने बताया कि जिन किसानों के पास नहर की सुविधा नहीं है उन्होने अपने खेतों में ट्यूबवेल खुदवा रखे हेैं। लेकिेन उसके लिए भी बिजली की आवश्यकता होती है। गांवों में 10घंटे से अधिक बिजली नहीं मिल रही है। इस कारण बिना नहर बाले खेतों में पलेवा नहीं हो पा रहा है। बिजली रात में आती है तब किसान जैसे तैसे पलेवा कर रहे हैं।

Previous articleद पैराडाइज से लीड एक्ट्रेस का पहला लुक हुआ जारी, साड़ी-चूड़ी में नजर आईं सोनाली कुलकर्णी
Next articleतीन दिवसीय गुरूकुल महोत्सव में देश भर से आएंगे वैदिक विद्वान