हम आरबीआई के अधिकारी हैं, बेंगलुरु में बदमाशों ने रुकवाई कैश वैन 7 करोड़ लूटकर फरार

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। कर्नाटक के बेंगलुरु में दिनदहाड़े डकैती की वारदात सामने आई है। एक गिरोह ने एटीएम में कैश जमा करने के लिए नकदी ले जा रहे वाहन से 7.11 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। शहर में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।
यह घटना साउथ एंड सर्कल के पास हुई। कर्मचारी एटीएम में नकदी डालने ले जा रहे थे, तभी इनोवा कार में सात-आठ बदमाश वहां पहुंचे। उन लोगों ने खुद को आरबीआइ का अधिकारी बताकर नकदी प्रबंधन टीम को धमकाया। उन्होंने बंदूकधारी और अन्य कर्मचारियों को गाड़ी से बाहर निकाल दिया। वे चालक को डेयरी सर्कल की ओर ले गए और फ्लाईओवर पर गाड़ी रोक दी। वहां लुटेरों ने नकदी अपनी इनोवा कार में रखवा ली और मौके से फरार हो गए।कैश वैन के कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गाड़ी में ड्राइवर, दो बंदूकधारी और एक कैश लोङ्क्षडग स्टाफ मौजूद था। अपराधियों ने बंदूकधारियों और कैश लोडिंग स्टाफ को अपनी इनोवा कार में बिठा लिया।दो आरोपित ड्राइवर के साथ वाहन में थे, जबकि बाकी इनोवा में थे। तीनों को थोड़ी दूर ले जाकर कार से उतार दिया गया। डेयरी सर्कल फ्लाईओवर पर गिरोह ने वाहन से निकालकर नकदी अपनी कार में डाल ली और फरार हो गए। गिरोह ने लूट के लिए नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था।

Previous articleनीतीश कुमार ने ली शपथ,10वीं बार सीएम पद की ली शपथ
Next articleभारत की बढ़ेगी ताकत अमेरिका ने दी हाईटैक मिसाइल जैवलिन की मंजूरी