नर्मदापुरम। कृषि उपज मंडी के सभाहाल में पीएम किसान योजना के तहत अायोजन हुआ। आज का दिन किसानों के लिए विशेष रहा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के बैंक खाते में 21वीं किस्त हस्तांतरित की। सभी पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रूपये की राशि हस्तांतरित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर से पीएम.किसान की 21वीं किस्त जारी की। जिसका सीधा प्रसारण कृषि उपज मंडी के सभा हाल में हुआ। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से उन्होंने लगभग 18,000 करोड़ रुपये हस्तातंरित किए। 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम.किसान की 21वीं किस्त भेजी गई। किसानों के खाते में क्रेडिट का मैसेज आने लगा है। जिन किसानों के खाते में राशि पहुंची उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मौजूद कृषि उपज मंडी के सचिव आरएन इवने ने बताया कि कृषक सम्मान निधि वितरण के दौरान वरिष्ठ किसान दिनेश मीणा गौरव दाहिमा, प्रह्लाद यादव, अभिषेक पालीवाल, हरिशंकर गौर, सुनील मीणा,विक्रम राजपूत कृषि मंडी का स्टाफ सहित अनेक किसान शामिल रहे।







