भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, अदम्य पराक्रम और लौह-इच्छाशक्ति की जीवंत मिसाल श्रीमती इंदिरा गांधी-राजीव गुजराती
सीहोर। सीहोर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमती इंदिरागांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया एवं उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजीव गुजराती ने श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र की अखंडता, गौरव और प्रगति को सर्वोच्च मानने वाली इंदिरा जी ने अपने अटल निर्णयों, तेजस्वी नेतृत्व और साहसिक नीतियों से भारत को मजबूत, सक्षम और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली राष्ट्र बनाने का कार्य किया, उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा की भावना आने वाली पीढिय़ों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, अदम्य पराक्रम और लौह-इच्छाशक्ति की जीवंत मिसाल श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर पर उनको सत् सत् नमन। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेन्द्र वर्मा, सीताराम भारती, सुरेश बाबु राठौर, ओम बाबा राठौर, डॉ.अनीस खान, विवेक राठौर, एस.कुमार राठौर, प्रेमनारायण परमार, देवेन्द्र ठाकुर, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, पंकज शर्मा, संतोष मालवीय, विनीत गोयल, लक्की सक्सेना, सोनू विश्वकर्मा, ब्रजेश पाटीदार, नायाब खान, ममता शर्मा, दिपिका शर्मा, मोनू शर्मा, ब्रजेश पाटिदार, अरबाज खान, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







