दुकान-गोदाम में लगी भीषण आग, लाखो के गद्दे-रजाई जले

Join Us

 – चार फायर स्टेशनों की दमकलों ने 2 घंटो में पाया काबू
भोपाल(ए)। शहर के अशोका गार्डन थाना इलाके में मंगलवार को उस समय हडक़ंप मच गया जब यहॉ एक गद्दे-रजाई की दुकान और गोदाम में अचानक आग लग गई। तेजी से फैलती आग ने रुई और फोम को अपनी चपेट में लेते हुए विकराल रुप धारण कर लिया। आग लगने से उठा धुआं काफी दूर से भी दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चार फायर स्टेशनों की दमकलों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की चपेट में आकर लाखों रुपये के रजाई-गद्दे जल चुके थे। जानकारी के अनुसार अशोका गार्डन थाने और मयूर अस्पताल के पास मुख्य सडक़ किनारे पर ही एक रूई के गद्दे और रजाई की दुकान है। दोपहर के समय अचानक यहॉ आग लग गई, जो कुछ ही मिनट में भीषण हो गई। सूचना मिलने पर बोगदा पुल, गोविंदपुरा, फतेहगढ़ और कबाडख़ाना फायर स्टेशन से चार दमकलें मौके पर पहुंची। दो घंटे तक की लगातार प्रयासो के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शुरुआत में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट सामने आ रहा है। आग लगने से आसपास के रहवासियो में हडक़ंप मच गया। यदि आग और फैलती तो इसकी चपेट में आसपास बनी दूसरी दुकानों भी आ जाती जिससे हादसा बड़ा हो सकता था। इस दौरान 80 फीट रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई। थाना पुलिस ने रूट को डायवर्ट करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया।

Previous articleजल संचय के क्षेत्र में श्रेष्ठ पहल के लिए गुना नगरीय निकाय को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
Next articleपीएम श्री एयर एम्बुलेंस से ताराबाई को उच्च स्तरीय इलाज के लिए इंदौर भेजा