आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा जूनियर ग्रुप के छात्रों के लिये वार्षिक उत्सव का आयोजन

Join Us

 आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रो द्वारा प्रतिबिम्ब थीम के तहत रंगारंग एवं मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति  
सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रो द्वारा जूनियर ग्रुप के छात्रों के लिये वार्षिक उत्सव का आयोजन आईईएस पब्लिक स्कूल के ओपन ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ श्रीमती सर्जना यादव आईएएस, सीईओ जिला पंचायत मुख्य अतिथि, दीपक कुमार शुक्ला (आईपीएस) एसपी, सीहोर, श्रीमती स्वप्नश्री सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन, विशिष्ट अतिथि एवं इंजीनियर बी एस यादव, चांसलर, आईईएस यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा दीप प्रजावलन कर किया गया तदुपरान्त छात्रो द्वारा मनमोहक सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई।
आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित जूनियर ग्रुप के छात्रों के लिये वार्षिक उत्सव में प्री नर्सरी से क्लास 2 के छात्रो द्वारा जिसमे छात्रों ने प्रतिबिम्ब थीम के तहत रंगारंग एवं मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । छात्रो द्वारा आरंभ में वैल्कम डांस प्रस्तुत किया तदुपरान्त क्लासिकल, वेस्टर्न एवं रेट्रो थीम पर शानदार ग्रुप & सोलो डांस की प्रस्तुति दी जिसमे बम बम बोले मस्ती में डोले, ताकि ताकि आदि फिल्मी गीतो पर पस्तुति दी जिसे देख उपसतिथ दर्शकगण ने जमकर तालिया बजाई एवं छोटे बच्चो के अद्भुत प्रदर्शन की सराहना की।
आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा जूनियर ग्रुप के छात्रों के वार्षिक उत्सव के अंत में प्रोफ मनीषा कवठेकर, ग्रुप डायरेक्टर आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल एवं सीहोर ने छात्रों को उनके प्रयासों के लिए और आईईएस पब्लिक स्कूल के स्टाफ को बधाई दी और उनके समर्थन के लिए माता-पिता को धन्यवाद दिया। साथ ही सभी प्रतिभागियो को सालभर के उत्कृष्ट कार्य एवं उनकी प्रतिभा के लिए पुरस्क्रत किया एवं बताया के 19 नवंबर को सीनियर छात्रों के वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जायेगा।

Previous articleनर्मदापुरम में जीटी एक्सप्रेस व इटारसी में तमिलनाडु एक्सप्रेस को दोनों तरफ से घेरकर उतारे 300 से ज्यादा किसान
Next articleऑन ड्यूटी शासकीय कर्मचारी और उसके पुत्र पर जान लेवा हमला करने के विरोध सोपा ज्ञापन