ऑन ड्यूटी शासकीय कर्मचारी और उसके पुत्र पर जान लेवा हमला करने के विरोध सोपा ज्ञापन

Join Us

 ऐसे असामाजिक तत्वों पर की जाए तत्काल कठोर कार्यवाही-पंकज शर्मा
सीहोर। मंगलवार को जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा और कांग्रेस नेता अरुण मालवीय ने सीहोर ज़िला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर बाला गुरु के नाम संबोधित एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत को सोपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेता द्वय ने पूछने दिनों सरकारी अस्पताल में पदस्त अनुसूचित जाति वर्ग के एक ऑन ड्यूटी शासकीय कर्मचारी और उनके पुत्र पर असामाजिक तत्वों द्वारा किये गए जान लेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपितों पर जल्द से जल्द सक्त कार्यवाही करने की मांग की । इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया की
सीहोर जिला चिकित्सालय में पदस्त अनुसूचित जाति के शासकीय कर्मचारी हरिसिंह परिहार जो उस समय ऑन ड्युटी जिला चिकित्सालय में अपनी सेवाए दे रहे थे उनके ऊपर अचानक से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमला कर दिया गया जिसमे उनके साथ बहुत बुरी तरीके से जातिसूचक गाली गलौज और मारपीट की गई जिसमे उनको कई गंभीर चोटें आयी हैं और एक शासकीय सेवक की मान प्रतिष्ठा धूमिल होने के साथ ही जिला चिकित्सालय की व्यवस्था भी भंग हुई है। पंकज शर्मा ने आगे कहा की इन्ही असामाजिक तत्वों द्वारा हरिसिंह परिहार के पुत्र प्रवेश परिहार के साथ भी जमकर मारपीट की गई इस वो भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता पुत्र दोनों जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं जहाँ उनका उपचार निरंतर जारी हैं।
सीहोर जिला चिकित्सालय पूरे जिले का सबसे बड़ा अस्पताल हैं और यहाँ प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज अपना उपचार कराने आते हैं और अस्पताल मैं अच्छे इलाज के साथ ही शांति व्यवस्था क़ायम रखने की भी बहुत आवश्यकता होती हैं ताकि मरीज़ को बेहतर चिकित्सीय लाभ के साथ ही उचित मानसिक आराम भी मिल सके जिस से वो जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर लौट सके लेकिन अस्पताल की इन व्यस्थाओं को आए दिन ऐसे असामाजिक तत्व भंग कर देते हैं जिस से मरीजों, एवं उनके परिजनों,अस्पताल कर्मचारियों और डॉक्टर्स में भय का माहौल बनता हैं और वो ठीक से अपना काम काज नहीं कर पाते जिस से यहाँ की व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं । पंकज शर्मा ने कहा पूर्व में भी यहाँ ऐसी कई घटनाये हो चुकी हैं जिन पर ज़्यादा सक्त कार्यवाही नहीं की गई है यदि पुलिस प्रशासन पूर्व में ही ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही करता तो इस ताजा घटना की नोबत नहीं आती। इस मामले में इन असामाजिक तत्वों की पहचान हो चुकी हैं लेकिन उन पर अबतक गिरफ्तारी ना होने से पीड़ित परिवार में भह और दहशत का माहौल है।पंकज शर्मा ने सीहोर जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि इन सभी आरोपितों को तत्काल गिरफ़्तार कर इन पर सक्त कार्यवाही करते हुए इन्हें जेल भेजा जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ होने पर लगाम लग सके तथा जिला अस्पताल की व्यवस्थाएँ सुचारू ढंग से चल सके।

Previous articleआईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा जूनियर ग्रुप के छात्रों के लिये वार्षिक उत्सव का आयोजन
Next articleप्रिंस विकास राठौर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीहोर द्वारा जिला चिकितसालय में घायल दलित पीडि़त पिता-पुत्र से की मुलाकात कर स्वास्थ्य की ली जानकारी के साथ मदद का दिया पूर्ण आश्वासन