आज पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी स्व श्री मती इंदिरा गाँधी जी की जयंती मनेगी

Join Us

इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर जुटेंगे कांग्रेसी

नर्मदापुरम। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 19 नवंबर दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी स्व श्री मती इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर इंदिरा चौक पर उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया जाएगा। नगर कांग्रेस के धर्मेन्द्र तिवारी, प्रतिपक्ष नेता अनोखी राजोरिया व पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा ने सभी कांग्रेसियों सेे इंदिरा जी की जयंती पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा की स्थापना पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा के कार्यकाल में स्थापित की गई है। तभी से इसी प्रतिमा के समीप जयंती मनाई जाती है। कांग्रेसियों को इतना मलाल जरूर रहता है कि इतने वर्षों तक कांग्रेस का शासन काल रहा लेकिन कांग्रेस का जिला मुख्यालय पर कोई कार्यालय नहीं बन सका। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उस समय जो भी वरिष्ठ कांग्रेसी थे ब़ढे पदों पर विराजमान थे तथा मंत्री आदि के पद पर रहे उन्होंने इस संबंध में पहल ही नहीं की। जिसकी कमी वर्तमान कांग्रेसियों को मेहसूस होती है। भाजपा ने जरूर अपना कार्यालय स्थापित करने में रूचि ली और उनकी सारी गतिविधियां उनके कार्यालय में होती है। संगठन को मजबूत करने में भी यही कार्यालय की भूमिका प्रमुख रहती है। उसी में कई कार्यक्रम आयोजित हो जाते हैं।

Previous articleआपसी भाईचारे की दुआ-ए-खास के साथ हुआ इज्तिमा का समापन
Next articleनर्मदा संस्कृति उत्सव: शास्त्रीय, सुगम, लोक संगीत के गायन.वादन का अद्भुत संगम