इटारसी में स्मार्ट फिश पार्लर का संचालन नगर पालिका शुरू करवाए
कमिश्नर ने संभागीय समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश
नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने संभागीय समय सीमा की बैठक में उपसंचालक कृषि श्री जे आर हेडाऊ को निर्देश दिए कि वह सप्ताह में 1 दिन जिले में किसी भी स्थान पर जैविक हाट बाजार लगाना सुनिश्चित करें। जैविक हाट बाजार में जैविक सामग्री, जैविक खाद एवं औषधि की मार्केटिंग की जाए। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक नगरी प्रशासन को निर्देश दिए कि वह इटारसी में बनाए गए स्मार्ट फिश पार्लर में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए उसका संचालन शुरू करवाए। कमिश्नर श्री तिवारी ने जिले में पुनः कई जगह नरवाई जलाने की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी किसानों को समझाइश दी जाए कि वह नरवाई ना जलाएं। उन्होंने एक बगिया मां के नाम के तहत दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहां की अगले सप्ताह उन्हें लक्ष्य पूर्ति के संबंध में जानकारी से अवगत कराया जाए। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग की कामधेनु योजना में अदयतन प्रगति लाने के निर्देश दिए साथ ही कहां की गौशालाएं बढ़ाने की दिशा में भी संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत केस कल्चर के तहत बजट आवंटन की मांग करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलों में केस कल्चर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है अतः बजट शासन से प्राथमिकता से मांग कर लक्ष्य की पूर्ति की जाए।
कमिश्नर ने सभी कलेक्टर्स को जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए साथ ही उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि वह जिला पोषण विकास समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करें। उन्होंने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वह आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान प्रारंभ कराए और दिए गए लक्ष्य के अनुसार सत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। 70 वर्ष से अधिक एवं सामान्य वाला कार्ड भी दिए गए लक्ष्य के अनुरूप शत् प्रतिशत बनाया जाए। कमिश्नर ने गत दिसंबर माह में हुए इन्वेस्टर कॉन्क्लेव में लिए गए निर्णय एवं वादे को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वकर्मा योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही कहां की विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण वितरण की मॉनीटरिंग भी सजग रूप से की जाए। कमिश्नर ने जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक भी नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई अधिकारी उक्त बैठक आयोजित करें। उन्होंने जगह-जगह बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। और कहां की नगर पालिका तत् संबंध में आवश्यक संज्ञान लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें।
कमिश्नर ने राम पथ गमन पथ पर विकास कार्य करने के भी निर्देश दिए, और कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातिय कार्य विभाग विद्यार्थियों को समय पर शिष्यावृती एवं छात्रवृत्ति देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय एवं अ शासकीय स्कूल समय पर खुलें। स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति सत प्रतिशत रहे। अध्यापक गण अध्यापन में नवीन तकनीकी का उपयोग करें।
कमिश्नर श्री तिवारी ने अधीक्षण यंत्री पीएच ई को निर्देश दिए कि वह जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल कनेक्शन का कार्य हरदा बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले में 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपायुक्त जनजाति कार्य विभाग को निर्देश दिए की धरती आबा के अंतर्गत जो कार्य कराए जाने हैं वह कार्य समय पर पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने डीएलसीसी की बैठक में लखपति दीदी एवं केसीसी के प्रकरण रखने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन जनप्रतिनिधियों के हाथों से ही कराए, जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद एवं समन्वय बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग में नवाचार हो रहा है तो उसे नवाचार को धरातल पर अवश्य लाएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए की सभी अधिकारी नियमित रूप से भ्रमण करें और माह में एक दिन किसी भी गांव में रात्रि विश्राम कर गांव में व्याप्त समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें। कमिश्नर ने सोशल मीडिया पर प्रसारित समाचारों को गंभीरता से लेने की निर्देश दिए और कहां कि यदि विपरीत समाचारो का प्रकाशन का प्रकाशन हो रहा है तो तत्काल उसका खंडन भी जारी करे। उन्होंने 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संभागीय समय सीमा की बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री जी सी दोहर एवं संबंधित संभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।






