मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड बरकरार, इंदौर, भोपाल समेत कई शहरों में पारा रिकॉर्ड लुढक़ा

Join Us

भोपाल, (निप्र)। मध्य प्रदेश में सर्दी ने इस बार नवंबर में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही कड़ाके की ठंड ने कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल और इंदौर जैसे मैदानी शहरों में पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में ऐसी ठंड 10 साल बाद दर्ज की गई है, जबकि इंदौर में 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। अनूपपुर और बालाघाट में पिछले दो दिनों से कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है
जबलपुर में पारे में गिरावट हुई है। दूसरी ओर, प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी में बाकी शहरों के मुकाबले ठंड कम है। राज्य के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जो अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है। भोपाल, राजगढ़, इंदौर, सीहोर, देवास, शाजापुर और शिवपुरी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विज्ञानी पीके शाह ने बताया कि उत्तर से आने वाले बर्फीली हवाओं का असर ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर, सागर और भोपाल संभाग के जिलों में ज्यादा दिखाई दे रहा है। पचमढ़ी दक्षिणी हिस्से में है। यहां तक हवा उतनी रफ्तार से नहीं आ रही है। इस वजह से यहां की रातें भोपाल-इंदौर जितनी ठंडी नहीं है। मध्य प्रदेश में लगातार चल रही ठंडी हवाओं से रात का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। भोपाल, इंदौर, राजगढ़ में तीव्र शीतलहर एवं सीहोर, शाजापुर, रीवा, शहडोल, जबलपुर एवं शिवपुरी में शीतलहर का प्रभाव रहा। नौ शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, राजगढ़ में तीव्र शीतलहर एवं सीहोर, शाजापुर, रीवा, शहडोल, जबलपुर एवं शिवपुरी में शीतलहर का प्रभाव रहा। रात का सबसे कम 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया नौ शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दिन का सबसे अधिक 31 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उसके बाद ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री, ग्वालियर में 11.4 डिग्री और उज्जैन में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उमरिया और छतरपुर के नौगांव में पारा 8.4 डिग्री, रीवा में 8.9 डिग्री और शिवपुरी में 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बालाघाट के मलाजखंड में तापमान 9.8 डिग्री, मंडला में 10.1 डिग्री, बैतूल और छिंदवाड़ा में 10.2 डिग्री तथा दतिया में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात और सुबह के समय तेज ठंड महसूस की जा रही है। तापमान में लगातार गिरावट से आम लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है और मौसम विभाग आने वाले दिनों में और भी गिरावट की संभावना जता रहा है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि आसमान एक दम साफ और आसपास के राज्यों में भी ठंड बढऩे से प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से काफी कम बना हुआ है। दो दिन बाद हवाओं का रुख बदलकर पूर्वी होने से ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

Previous articleसुरक्षित वनक्षेत्रों से एक किलोमीटर के दायरे में कोई भी खनन गतिविधि नहीं होगी : सुप्रीम कोर्ट
Next articleभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारतीय पारी 189 रन पर सिमटी, हार्मर ने झटके 4 विकेट नईदिल्ली,15 नवंबर। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम की पहली पारी 189 के स्कोर पर समाप्त हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 159 रन बनाए थे। ऐसे में पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 30 रन की बढ़त मिली। भारतीय टीम के ज्यादातर बल्लेबाजों ने निराश किया। कप्तान शुभमन गिल गर्दन में लगी चोट के कारण दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं आए। आइए भारत की पारी पर एक नजर डालते हैं। भारत के लिए कोई भी बल्लेबाज पहली पारी में अर्धशतक तक नहीं लगा पाया। केएल राहुल ने सबसे बड़ी 39 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने 27-27 रन बनाए। एकमात्र अर्धशतकीय साझेदारी वाशिंगटन सुंदर और राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई। दोनों ने 164 गेंदों में 57 रन जोड़े। मार्को यानसन और साइमन हार्मर ने अच्छी गेंदबाजी की। हार्मर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। यानसन को 3 सफलता मिली। दक्षिण अफ्रीका टीम से हार्मर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने कुल 30 रन देते हुए 4 विकेट लिए, इस कारण विपक्षी टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। वियाम मूल्डर कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने अपने 5 ओवर में 15 रन दिए। यानसन के खाते में 3 विकेट आया। केशव महाराज ने 66 रन देते हुए 1 सफलता हासिल की। कॉर्बिन बॉश ने 32 रन देते हुए 1 विकेट लिया। राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 4,000 रन पूरे कर लिए। अपनी पारी का 15वां रन बनाते ही राहुल ने ये उपलब्धि हासिल की। राहुल ने अब तक 66 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 115 पारियों में 36.58 की औसत से 4,024 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 शतक और 20 शतक अर्धशतक निकले हैं। भारतीय कप्तान गिल सिर्फ 3 गेंद खेलने के बाद चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। दरअसल, वह वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने एक चौका जड़ा और उसके बाद अचानक उनके गर्दन में दर्द होने लगा। बीसीसीआई ने बताया कि गिल गिल की गर्दन में ऐंठन है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। उनके खेलने पर फैसला उनकी सेहत के आधार पर लिया जाएगा।