अगले 3 दिनों तक मध्य प्रदेश में भारी ठंड की चेतावनी..

Join Us

भोपाल,(ए)। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक मध्य प्रदेश में भारी ठंड पडऩे की चेतावनी दी है। प्रदेश के 3 जिलों में सीवियर कोल्ड वेब का ऑरेंज और 15 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे में भी भोपाल, इंदौर, राजगढ़ और उमरिया में सीवियर कोल्ड वेब दर्ज की गई है। इन जिलों का न्यूनतम पारा सामान्य से माइनस 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, भोपाल में नवंबर माह में ठंड का बीते 10 सालों का रिकार्ड टूटा है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया बीते 24 घंटो में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और शहडोल संभाग के अधिकतर जिलों के अधिकतम तापमान में औसत से माइनस 3 से माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। जबकि भोपाल, इंदौर, राजगढ़ और उमरिया जिलों का न्यूनतम तापमान औसत से करीब माइनस 7 डिग्री सेलिसयस नीचे दर्ज हुआ है। बीते 24 घंटे में मध्य प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान गुना में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि उज्जैन में 30.5 और खजुराहो में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, बीते 24 घंटे में प्रदेश के 9 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा।मौसम वैज्ञानिक शर्मा ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस वायुमंडल की ऊपरी सतह में मध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर स्थित है और एक ट्रफ, मध्य क्षोभमंडल पश्चिमी हवाओं में 33 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में एवं 82 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ उत्तर-पूर्व की ओर चला गया है।

Previous articleलाल किला ब्लास्ट मामले की जांच के लिए बनाई गई जांच टीम, 500 से ज्यादा अधिकारी शामिल
Next articleआधुनिक भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार पटेल की भूमिका रही सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव