रकम के लेनदेन के विवाद में सिविल कांट्रेक्टर की हत्या का प्रयास

Join Us

 – दो आरोपियो ने मारपीट कर पेट में चाकू घोंपा
भोपाल(ए)। देहात इलाके के मिसरोद थाना क्षेत्र में बीती रात पैसों के लेन देने के विवाद में दो आरोपियो ने सिविल कांट्रेक्टर के साथ मारपीट कर उसके चाकू पेट में घोंपकर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस के मुताबिक खजूरी कला में रहने वाले वर्षीय मनोज अवस्थी (35) पेशे से सिविल कांट्रेक्टर हैं। कुछ समय पहले उन्होनें सतीश विश्वकर्मा के मकान को बनाने का ठेका लिया था। इसको लेकर कुछ पैसा सतीश विश्वकर्मा पर बाकी था। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। सतीश ने बीती रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने के लिये भैरोपुर स्थित बंटी दांगी नामक व्यक्ति के दफ्तर में बुलाया था। मनोज अपने दोस्त पवन और जितेंद्र मालवीय को लेकर वहॉ गये थे। बातचीत के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी हो गई। विवाद के दौरान गुस्सा होकर आरोपी सतीश विश्वकर्मा ने अपने साथी के साथ मिलकर मनोज के साथ मारपीट करते हुए उसके पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गए। घायल मनोज को उसके दोस्तों ने इलाज के लिए पास में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सर्जरी की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मनोज के दोस्त जितेंद्र मालवीय की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

Previous articleकमलनाथ का आरोप, मध्य प्रदेश में दलालों की जेब में जा रहा अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों का हक
Next articleभोपाल में तेज रफ्तार बोलेरो ने सिग्नल पर खड़े वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस ने पीछा कर आरोपित को पकड़ा