भावांतर योजना में सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए 4036 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी

Join Us

भोपाल(निप्र)। भावांतर योजना 2025 अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए आज 10 नवंबर, सोमवार को 4036 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया है कि यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।मॉडल रेट में लगातार 2 दिनों से वृद्धि जारी रही। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी हुआ था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए और 9 नवंबर को 4036 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ।

Previous articleभगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवम्बर को जबलपुर और आलीराजपुर में होंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम : सीएम
Next articleकमलनाथ का आरोप, मध्य प्रदेश में दलालों की जेब में जा रहा अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों का हक