ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक में तैयार की बिरसा मुंडा जयंती मनाने की रूपरेखा

Join Us

बनखेड़ी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति झिरिया झोरा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों से परिचय उपरांत रोजगार संबंधी विषय पर चर्चा हुई साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर कार्यक्रम बनाने हेतु सहमति बनी बैठक में ब्लॉक समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा ने कहा समाज में अपना जन आधार बनाने की आवश्यकता है। आप सभी समय.समय पर ग्राम विकास समिति की बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हुआ करें उन्होंने नशा मुक्ति के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। साथ महिलाओं को सहायता समूह से जुड़कर शासन की योजनाओं से लाभ लेने हेतु समझाइस दी। बैठक में प्रमुख रूप से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष छीदामी लाल ईमने, नर्मदा ग्राम विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मी मेहर, परामर्शदाता धर्मेंद्र शर्मा साहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Previous articleसमाजसेवी विनय मराठी का आकस्मिक निधन
Next articleमनस्विनी कला केंद्र आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम