सिवनी मालवा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम किया गया आयोजित

Join Us

नर्मदापुरम/कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शुक्रवार 7 नवंबर 2025 को सिवनी मालवा में महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत परियोजना स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सिवनी मालवा प्रेम शंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, सहायक संचालक महिला बाल विकास संजय जैन, मंडल अध्यक्ष वरुण पटेल, समाजसेवी  रघुवीर राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक सिवनी मालवा श्री वर्मा द्वारा बेटियों को देश का भविष्य बताते हुए एवं आत्म सम्मान और जीवन कौशल से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया गया। तथा कार्यक्रम में उपस्थित विधायक, सहायक संचालक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर कविता, स्वविचार और गीत प्रस्तुत किए एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  श्रीमती रीना उपाध्याय द्वारा बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ्य और करियर काउंसलिंग हेतु सत्र का आयोजन किया गया। सहायक संचालक श्री संजय जैन द्वारा जेंडर समानता, बाल विवाह, भ्रूण हत्या, शिशु लिंगानुपात जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए, मेधावी बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और बेटियों के पालकों को गौरव पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। समस्त स्टाफ एवं पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा यदुवंशी श्रीमती आसमा खान, श्रीमती निशा साध, श्रीमती सारिका साध, श्रीमती सुकीना अशवारे, श्रीमती सोनिया सैनी, श्रीमती चंद्रकला बिंदैया  महिला बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम का क्रियान्वयन एवं संचालन किया गया। प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती शकुंतला गौर द्वारा कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Previous articleजिला रजिस्ट्रार ने अनुपस्थित भृत्‍य को कार्य पर उपस्थित होने के संबंध में सूचना पत्र जारी किया
Next articleनर्मदापुरम जिला अस्पताल में मनाया गया विश्व कैंसर जागरूकता दिवस