नर्मदापुरम/जिला रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट ने लंबे समय से अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित चल रहे आसंजित भृत्य महेंद्र सिंह चौहान को तत्काल कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होने के संबंध में सूचना पत्र जारी किया है। जारी सूचना पत्र में कहां है कि भृत्य महेंद्र सिंह चौहान कार्यालय जाकर अपना पक्ष रखें। उल्लेखनीय है कि भृत्य श्री महेंद्र सिंह चौहान 8 जुलाई 2024 से निरंतर अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित हैं।






