हैदराबार(आरएनएस)। एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री फेस को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव के तहत पार्टी अध्यक्ष विजय को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। करूर भगदड़ के बाद पहली बार विजय ने स्पेशल जनरल काउंसिल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने कहा- 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुकाबला सिर्फ और सत्तारूढ़ ष्ठरू्य पार्टी के बीच होगा। मजबूत मुकाबले में को 100 प्रतिशत जीत मिलेगी। बैठक के दौरान कुल 12 प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें तमिलनाडु की महिलाओं की सुरक्षा, श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की बार-बार गिरफ्तारी और मतदाता सूची की विशेष संशोधन प्रक्रिया जैसे मुद्दे शामिल थे।








