पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कडी कार्रवाई की मांग की
नर्मदापुरम। सिंधी पंचायत के जनरल सेक्रेटरी मनोहर बडानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ रायपुर में अमित बघेल द्वारा भगवान झूलेलाल व सिंधी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। जिससे समूचे सिंधी समाज में आक्रोष व्याप्त है। इस तात को लेकर सिंधी पंचायत द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को अमित बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक वाधवानी रामनवलानी, मनोहर बढ़ानी, हंस अरोड़ा जगदीश आहूजा नंद मखीजा पार्षद सुषमा खत्री अमित खत्री काली खत्री राहुल चेलानी अजय रतनानी गोविंद मूलचंदानी दीपक बढ़ानी, सुरेश हसीजा बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल रहे।






