सीहोर। कन्या शिक्षा परिसर, सीहोर में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। बालिकाओं ने हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं में मध्य प्रदेश की स्थापना, भौगोलिक स्थिति एवं गौरवपूर्ण इतिहास पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत आदिवासी लोक नृत्य एवं स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलबी विद्यालय सीहोर की प्राचार्य रूपश्री नागेश मैडम उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में दिनेश अहोरिया, पूर्व संगठन मंत्री, वनवासी कल्याण आश्रम, सीहोर जिला एवं आदर्श ग्राम पंचायत मुंडला के सरपंच कैलाश पटेल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा, प्राचार्य लोकेश बहादुर, एवं प्रशासक अशोक त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विगत वर्ष में विद्यालय की आंतरिक एवं बाह्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम उपरांत अतिथियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा छात्रावास का निरीक्षण भी किया।








