हाउसिंग बोर्ड रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड की मांग को लेकर महिलाओं व बच्चों के साथ  मानव श्रंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन

Join Us

 काले झण्डे हाथों में साथ में चले बच्चे
सीहोर। हाउसिंग बोर्ड रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड की मांग को लेकर विभिन्न कॉलोनी के निवासियों द्वारा रहवासी कल्याण समिति के माध्यम से अपनी मांगों के समर्थन में विभिन्न प्रकार सेशांतिपूर्ण पूर्वक आंदोलन किया जा रहे हैं। इस श्रृंखला में आज शनिवार को श्री हनुमान मंदिर प्रांगण हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में इक_े होकर कॉलोनी से बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों के द्वारा काले झंडे लेकर निर्माणाधीन हाऊसिंगबोर्ड रेल्वे ब्रिज के पास मानव श्रृंखला बनाई गई। साथ ही कालोनियों ने मांग के समर्थन में अपने-अपने  मकानों पर विरोध स्वरूप  काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। महिलाओं और बच्चों के जोरदार प्रदर्शन मानव श्रंखला के माध्यम से किया और दोनों तरफ सर्विस रोड की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय ब्रिज कार्पोरेशन के तननिकी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कारियों से चर्चा की जिस पर प्रदर्शन कारियों ने मांग की जो दोनों ओर से सर्विस रोड की राशि स्वीकृत है, उसे बनाया जाये, ताकि दुर्घटना स्थल ना बने, दोनों तरफ पैदल आने जाने वाले यात्रियो के लिये सिड़ी मार्ग हो। स्थल पर दोनों तरफ सर्विस रोड को लेकर अपना पक्ष रखा। साथ ही समिति द्वारा मांग की गई कि एमएसीटी भोपाल के तननिकी विशेषज्ञों को बुलाकर उन्हें तकनिकी सलह के साथ कार्य को किया जाये। मानव श्रंखला में बड़ी संख्या में महिलाऐं व बच्चे मौजूद रहे।

Previous articleसीहोर के राजनैतिक इतिहास के काले दिन को दो माह पुरे, झुठे मामले में फसाये गये कांग्रेस नेता को नही दी जा रही एफआईआर की कापी, यह संविधान व कानून का सरासर उलंघन है
Next articleभारत में आज भी कई कानून अंग्रेजों के जमाने के हैं-अश्विनी उपाध्याय