गंभीर आरोपियों को तत्काल दी जाती है एफआईआर की कापी तो मुझे क्यों नही-पंकज शर्मा
सीहोर। जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने बयान जारी कर बताया कि सीहोर में विगत् 1 सितम्बर को भाजपाईयों द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर हमला कर उपद्रव करने, गाली गलोच धमकी सहित कार्यालय को जला देने की कोशिश करने वाले राजनैतिक इतिहास को काले दिन को दो माह पूर्ण हो गये। इस मामले में पुलिस द्वारा भाजपाईयों के खिलाफ पुरे सबूत होने के बावजूद कोई कार्यवाही नही की गई। जबकि जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के विरूद्ध बिना किसी सबूत के मुकदमा कायम कर दिया गया। इस मामले की पूछताछ के लिये विगत् दिनों पंकज शर्मा को थाना कोतवाली बुलाया गया जहाँ उनसे मुचलका बाण्ड आदि भरवाकर मामले को न्यायालय हेतु आगे बड़ा दिया गया। इस पूछताछ के दौरान पंकज शर्मा द्वारा जब कोतवाली थाना प्रभारी से अपने विरूद्ध दर्ज की गई एफआईआर की प्रति की मांग की गई तो टीआई द्वारा इससे स्पष्ट इंकार कर दिया गया। कारण पूछने पर टीआई ने कोई ठोस बजह ना बताते हुए कहा कि जिस दिन आपका चालान पेश होगा, उस दिन आपको एफआईआर की कापी उपलब्ध करा दी जावेगी। पंकज शर्मा ने थाना प्रभारी कोतवाली के इस कृत्य को असंवैधानिक और गैर कानूनी बताया है, क्योंकि भारत के संविधान में सभी को न्याय प्राप्त करने का मौलिक अधिकार प्राप्त है और एफआईआर की कापी ना देना उस मौलिक अधिकार का हनन करना है, जो संविधान और कानून के प्रावधानों का सरासर उलंघन है। उन्होने कहा कि देश के संविधान में स्पष्ट उल्लेख है कि किसी भी एफआईआर दर्ज होने पर उसे तत्काल चौबिस घण्टे के अन्दर पुलिस द्वारा उक्त एफआईआर की एक प्रति मुफ्त में उपलब्ध कराई जावेगी, ताकि वह व्यक्ति अपने ऊपर लगी धाराओं के बारे में योग्य वकील से चर्चा कर अपना बचाव कर सके और न्याय प्राप्त कर सके। इस मामले में तो पंकज शर्मा पर राजनैतिक मामले की छोटी-मौटी धाराऐं लगी है, फिर भी पुलिस जाने किस दबाव में मुझे एफआईआर की कापी प्रदान की जा रही है, जिसके कारण मुझे मालूम ही नही है कि मेरे ऊपर किन धाराओं में मामला दर्ज है और इस कारण मैं अपने बचाव हेतु वकील से भी सम्पर्क नही कर पा रहा हूं तथा न्याय के अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं, मेने सीहोर जिला एसपी से तत्काल थाना प्रभारी को पंकज शर्मा पर दर्ज की गई एफआईआर की एक प्रति तत्काल नि:शुल्क उपलब्ध कराने का निर्देश देने का आग्रह किया है, ताकि मैं वकील से सलह मशवरा कर न्याय पाने हेतु उचित कदम उठा सकुं।








