सीहोर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजित होने वाले विश्व स्तरीय आलमी तबलीगी इज्तिमा को लेकर आज़म लाला मित्रमण्डली ने टोल प्रबंधक दिनेश पाटिल को ज्ञापन सौंपा। आज़मलाला ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि आगामी दिनांक 14 से 17 नवम्बर 2025 तक भोपाल में विश्व स्तरीय आलमी तबलीगी इज्तिमा का भव्य और शांतिपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग शिरकत करने के लिए पहुँचते है। इज्तिमा के दौरान आने-जाने वाले मुसाफिरों की संख्या बहुत अधिक रहती है, जिससे यातायात पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में यदि इस अवधि के दौरान टोल गेट को नि:शुल्क (टोल फ्री) रखा जाए, तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु रहेगी।
पिछले वर्षों में भी इसी मौके पर टोल गेट को अस्थायी रूप से नि:शुल्क किया जाता रहा है, जिससे जनता और प्रशासन दोनों को सुविधा हुई थी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से आज़म लाला, जमसेद पहलवान, शेरू भाई, दानिश खान, जुनेद खान, आसिफ भाई, नासिर खान, अकील शाह, हाजि जूनेद, माजिद खान, अमन लाला, फाजिल खान सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।








