कॉलोनियों के मकानों पर काले झण्डे लगाकर जताया जा रहा है विरोध
सीहोर। हाउसिंग बोर्ड रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड की मांग को लेकर विभिन्न कॉलोनी के निवासियों द्वारा रहवासी कल्याण समिति के माध्यम से अपनी मांगों के समर्थन में विभिन्न प्रकार सेशांतिपूर्ण पूर्वक आंदोलन किया जा रहे हैं। इस श्रृंखला में आज शनिवार को दोपहर 1:00 श्री हनुमान मंदिर प्रांगण हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में इक_े होकर कॉलोनी से बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों के द्वारा काले झंडे लेकर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। साथ ही कालोनियों के मकानों विरोध स्वरूप काले झंडे लगा दिये गये हैं और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आज देवउठनी एकादशी है, कहते हैं कि इस दिन देव जागते हैं। सभी कॉलोनी वासी महिलाओं एवं बच्चों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर आंदोलन के माध्यम से प्रशासन को जगाने कार्य किया जायेगा। समिति सभी अधिक से अधिक संख्या में महिला और बच्चों के साथ पहुंचकर मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाये जाने की अपील की है।








