आज और कल होगी सावंले देव की पूजा, एक बार फिर दीपावली की तरह होगी आतिशाबाजी

Join Us

देव उठनी एकादशी पर गुलजार होगा बाजार, धूमधाम से मनेगा गन्या ग्यारस पर्व

नर्मदापुरम। दीपावली के ग्यारहवें दिन फिर एक बार दीपावली जैसा महौल रहेगा। गन्ना ग्यारस धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। एक बार फिर जमकर आतिशबाजी होगीं। बाजार गुलजार होने लगे हैं। आज और कल दो दिन गन्ना ग्यारस होने से गन्ने से सजे मंडप के नीचे भगवान शालिगराम और माता तुलसी का विवाह कराया जाएगा। इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। मंगलगीत के बीच महिलाएं बेर भांजी आंवला उठो देव सांवला के जयकारे लगाएंगी। गन्ना ग्यारस से एक दिन पूर्व ही बाजार में गन्ना बेचने के लिए व्यापारी आने लगे हैं।

वैवाहिक कार्यक्रमों की होगी शुरूआत

मान्यता है कि देवशयनी ग्यारस से भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन हेतु चले जाते हैं। इस वजह से किसी भी तरह के मांगलिक विशेषकर वैवाहिक कार्यक्रम चार महीने के लिए बंद हो जाते हैं। देवउठनी ग्यारस के साथ ही वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो जाती है। ग्यारस के दिन धूमधाम से तुलसी विवाह के आयोजन होंगे। यह पुरानी पंरपरा है कि कार्तिक एकादशी पर तुलसी और भगवान विष्णु का विवाह वैदिक रीति रिवाज से संपन्न कराया जाता है।

सजेंगे गन्ने के मंडप

बेर भाजी आंवला उठो देव सांवला यह विनती करते हुए हिंदू धर्मावलंबियों के द्वारा मान्यतानुसार देव उठनी ग्यारस मनाई जावेगी। इस मौके पर गन्ने का मंडप बनाकर तुलसी और सालिगराम का ब्याह रचाया जाएगा। जिले में गन्ने की पैदावार कम होने से इस बार गन्ने महंगे रहेंगे। लेकिन बड़ी मात्रा में बाहर से गन्ने की आवक शुरू हो गई है। भगवान विष्णु की आराधना के साथ विभिन्‍न स्‍थानों पर तुलसी विवाह के आयोजन भी किए जाएंगे। पूजन के लिए आंगन में गन्नों की झोपड़ी अथवा मंडप सजाया गया। इस दौरान बाजार में बेर, भाजियां, आंवला, पूजन सामग्री और गन्‍नों की खूब बिक्री होगी। बाजारों में खासी रौनक बनती जा रही है। एक बार फिर गुप्ता ग्राउंड में फटाकों की दुकानें लगने लगी हैं।

Previous articleसमेरिटंस स्कूल में केडिट्स ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
Next articleहाउसिंग बोर्ड रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड की मांग को लेकर महिलाओं व बच्चों के साथ  मानव श्रंखला बनाकर किया जायेगा विरोध प्रदर्शन