20 दिन के नवजात जुडवां बच्चों की गला घोटंकर हत्यारी मां को आजीवन कारावास

Join Us

भोपाल(ए)। राजधानी में सिंतबर 2022 में कलयूगी मॉ द्वारा अपने 20 दिनो के दो जुड़वां बच्चो की गला घोंट कर हत्या करने के सनसनीखे मामले में आरोपिया मॉ सपना धाकड़ को आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किये जाने का फैसला सुनाया है। सुनवाई पूरी होने के बाद जयंत शर्मा बारहवें अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश की कोर्ट ने अपने फैसले में इस अपराध को संसार की सभी माताओ के खिलाफ किया गया अपराध बताते हुए सपना धाकड़ को धारा 302 मे आजीवन कारावास एवं 2 हजार रुपये अर्थदण्ड और धारा 201 में 5 साल का सश्रम कारावास एवं 1 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किये जाने का फैसला सुनाया। प्रकरण में शासन द्वारा की ओर से विशेष लोक अभियोजक वंदना परते द्वारा पैरवी की गई है।
ऐसे हुआ था जुड़वा मासूमो की हत्या का खुलासा
संभागीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी मामले की जाकनारी देते हुए बताया की मूल रुप से बैरसिया की रहने वाली 27 वर्षीय सपना धाकड़ की शादी साल 2017 में कोलार गेस्ट हाउस के पास रहने वाले बृजमोहन धाकड़ (28) से हुई थी। सपना ने 7 सितंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। उसकी तीन साल की एक बेटी पहले से थी। 23 सितंबर को अलसुबह साढ़े पॉच बजे सपना दोनों बच्चों को घर से लेकर उस समय निकल गई जब परिवार के लोग सो रहे थे। बाद मे उसने पुलिस को बताया की वो अपने ससुराल से बैरसिया जाने के लिए निकली थी। बाणगंगा इलाके में उसने फुटपाथ पर अपने बच्चों को सुलाया और लघुशंका करने के बाद लौटी तो बच्चे गायब हो चुके थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुंरत ही छानबीन शुरु की। लेकिन शुरुआती जॉच मे ही उसे नवजात बच्चो की मॉ सपना की बताई कहानी पर सदिंग्ध लगने लगी। सीसीटीवी में बच्चे ले जाती नजर आई, लेकिन वापसी में नवजात नहीं थे।
जॉच मे सामने आया की सपना कोलार रेस्ट हाउस से बच्चे लेकर निकली थी, लेकिन हबीबगंज स्टेशन के पास जब वो सिटी बस में सवार हुई तो बच्चे उसकी गोद में नहीं थे। उस बस का वीडियो देखने पर भी उसके पास बच्चे नजर नही आये। इलाके की सर्चिंग के दौरान नवजाज जुड़वा बच्चों के कपड़े पुलिस को हबीबगंज इलाके में थाने से कुछ दूर मिले। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तब सारे मामले का खुलासा हो गया। सपना धाकड़ ने पुलिस को बताया कि पति से उसकी अनबन रहती थी। आर्थिक तंगी को लेकर उनसे विवाद होते थे। आर्थिक रुप से कमजोर होने ओर जुड़वा बच्चो के पैदा होने पर पति कहता था, कि इनको कैसै पालेगें। पति के तानो से गुस्से में आकर उसने बच्चों की हत्या कर दी।

Previous articleदेव प्रबोधिनी एकादशी पर श्रीराम पथ गमन क्षेत्र होगा 3,51,111 दीपों से रोशन
Next articleमप्र में देव उठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकथाम के लिए विशेष मुहिम, प्रदेशभर में सतर्कता अभियान शुरू