कुसुम महाविद्यालय एवं बराखड़ कलां में शामिल हुए सांसद विधायक
नर्मदापुरम। सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम महाविद्यालय में गुरूवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित ग्रामीण स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने की। सरस्वती मैया का विधिवत पूजन का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार के खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सम्पूर्ण देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हमारे लोकसभा क्षेत्र में भी सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री चौधरी ने बताया कि पहले चरण के तहत ग्रामीण स्तर पर छात्र.छात्राओं की खेल प्रतियोगिता कराई जाएंगी। खेल प्रतियोगिताओं में 5 ओलंपिक और 3 तीन पारंपरिक खेल शामिल हैं। ग्रामीण स्तर पर विजेता खिलाड़ियों का दूसरे चरण के तहत विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके बाद विधानसभा स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ियों की प्रतियोगिता तीसरे चरण के तहत जिला स्तर पर कराई जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर सेवा पखवाड़ा के तहत 21 सितंबर से खेल प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ ही खेल महोत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रेरित किया तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित कर देश निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी युवाओं के साथ मिलकर खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया के नारे को बुलंद किया और खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। जिसके पश्चात राम जानकी मंदिर परिसरए बराखड़ कलां में सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत खो.खो एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शुभारंभ किया। जिसमें बच्चों के साथ बड़े बूढ़ों ने भी रस्साकसी प्रतियोगिता में भाग लिया कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा पूर्व विधायक ओम रघुवंशी रीतेश जैन नपाध्यक्ष संतोष पारिक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेन्द्र सिंह राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल यशवंत पटेल शंभू भाटी अजीत मंडलोई नीरज तिवारी दीपेन्द्र राजपूत धर्मेन्द्र गुर्जर वरुण राजपूत जीतेन्द्र चौहान जिला खेल अधिकारी उमा पटेल कुसुम महाविद्यालय प्राचार्य राजेश रघुवंशी सहित खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति रही।






