लोहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनेगी
नर्मदापुरम। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शुक्रवार को प्रातः 10बजे पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी स्व श्रीमती इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि पर इंदिरा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। धर्मेंद्र तिवारी ने शहर के सभी कांग्रेसियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इंदिरा चौक के पश्चात् पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में स्थित लाेेह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर भी सभी कांग्रेसी माल्यार्पण करने पहुंचेगे।






