हितकारिणी महिला महाविद्यालय में बीमा सखी योजना पर सेमिनार का आयोजन

Join Us

जबलपुर,  हितकारिणी महिला महाविद्यालय में आज भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की “बीमा सखी योजना” पर एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें बीमा क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी श्री जयंत पटेल और सहायक शाखा प्रबंधक श्री आशीष तिवारी जी ने छात्राओं को बीमा सखी योजना की रूपरेखा, इसके लाभ तथा इससे मिलने वाले प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के अंतर्गत 7000/- रु प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रथम वर्ष में नियमानुसार प्रदान किया जायेगा l कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. नीलेश पांडे ने छात्राओं को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “LIC जैसी प्रतिष्ठित संस्था के साथ जुड़ना आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा अवसर है।” इस सेमिनार में 100 छात्राओं ने , जिसमें बीए , बीएससी , बीकाम की छात्राओं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ अंशुल मिश्रा ने संचालन किया सभी अधिकारी और शिक्षक गण की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें सभी के द्वारा बीमा क्षेत्र से जुड़ी अनेक जिज्ञासाएँ रखीं, जिनका समाधान उपस्थित अधिकारियों द्वारा किया गया।

Previous articleमधुर गीतों से झूम उठे श्रोता
Next articleनिगमाध्यक्ष रिकुंज विज द्वारा निगम के पेंशनर्स को 2 प्रतिशत मंहगाई राहत सदन की पूर्व प्रत्याशा में प्रदान किये जाने स्वीकृति दी