राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में ओशीन को गोल्ड, अभीक को सिल्वर

Join Us

जबलपुर। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा आयोजित इंटर नोडल शूटिंग प्रतियोगिता में हितकारिणी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की एम टेक छात्रा ओशीन नामदेव ने 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर संस्कारधानी और महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इससे पहले भी ओशीन ने निशानेबाजी और तैराकी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किए हैं। इसी तरह बी टेक के अभीक राणा ने इसी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जबलपुर नोडल को ओवर ऑल चैंपियन बनाया। इस सफलता पर महाविद्यालय के शासी निकाय अध्यक्ष इंजी नितिन अग्रवाल, प्राचार्य डॉ रिंकू कथूरिया, एडिशनल डायरेक्टर प्रो देवाशीष मुखर्जी, रजिस्ट्रार प्रो पूजा दुबे ने हर्ष व्यक्त किया है।

Previous articleकालिदास महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम सम्पन्न
Next articleमधुर गीतों से झूम उठे श्रोता