कालिदास महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम सम्पन्न

Join Us

दमोह: कालिदास महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, दमोह में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय केशो राम पांडे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दमोह की छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की तैयारी शाला की मार्गदर्शी शिक्षिका प्रेमलता उपाध्याय के द्वारा करवाई गई। कक्षा 12वीं की कुमारी पिंकी विश्वकर्मा ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा दसवीं की आराधना रैकवार ।मुस्कान रैकवार। प्राची रैकवार। बबीता रजक। नताशा रजक। प्रीति खंगार। अंजली यादव ने संस्कृत नाटिका प्रस्तुत की। जिला स्तर पर संस्कृत नाटिका को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में प्रतिभा ताम्रकार मैडम और प्रेमलता उपाध्याय उपस्थित रहीं और छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस अप्रतिम उपलब्धि के लिए छात्राओं और मार्गदर्शी शिक्षिका को प्राचार्य जे एस अहिरवाल सर और समस्त शालेय परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां।

Previous articleस्वच्छता अभियान के तहत सफाई मित्रों को सम्मानित किया
Next articleराज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में ओशीन को गोल्ड, अभीक को सिल्वर