टास्क जॉब फ्रॉड के जाल में फंसाकर विवाहिता से लाखो की ठगी

Join Us

भोपाल(ए)। नये शहर के कोलार थाना इलाके में घरेलू महिला को सायबर ठगो ने अपने जाल में फंसाकर मोटी रकम कमाने का लालच देते हुए अपने जाल में फंसाया और उसकी लाखो की रकम ऐंठ ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला को वर्क फ्रॉम होम के नाम पर बेहद आसान से टास्क कंप्लीट करने का काम दिया गया। पहले तो महिला ने चंद मिनटो में ही टास्क कंप्लीट कर भेजे और उसके एकाउंट में रकम आने लगी। लेकिन बाद में उसके टास्क फेल कर लाखों रुपये का चूना लगा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कोलार इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता रिया गिदवानी (परिवर्तित नाम) घरेलू महिला हैं। पहले वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती थीं। बीते दिनो वह मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर रील देख रही थीं, रील के बीच में वर्क फ्रॉम होम का एक एड आया। उस विज्ञापन में दिए गए नंबर पर रिया ने संपर्क किया। जिसके बाद रिया को अलग-अलग टेलीग्राम चैनलों पर जोड़ा गया। उन चैनलो पर पहले से जुड़े कई लोग आसान से टास्क पूरा करने पर लाखों रुपये की कमाई होने की बातें कर रहे थे। विज्ञापन देख रिया जाल में फंस गई और उसने भी घर बैठे टास्क पूरा कर रुपये कमाने का विचार बना लिया। मन बनाने के बाद टीना ने टास्क एप डाउनलोड किया, पहले उन्हें टास्क असाइन करने की शुरुआत के लिये 1100 रुपये जमा करना पड़े। रिया ने मिला हुआ टास्क थोड़ी देर में ही पूरा कर दिया, जिसके ऐवज में उसे 200 रुपये का प्रॉफिट हुआ और उसके एकाउंट में 1300 रुपये आ गये। रकम आने के बाद रिया का विश्वास बढ़ गया, और उसने एक के बाद एक कर चार बार मिले टास्क पूरा किये और तुरंत ही रकम उनके एकाउंट में आती रही।
– ठगो ने एक टास्क फेल कर लगा दी 11 लाख की चपत
बाद में रिया का एक टास्क फेल हो गया, और उन्हें नया टास्क पूरा करने के लिए पहले के मुकाबले अधिक रकम जमा करने को कहा गया। रिया ने अधिक पैसा जमा कर नया टास्क किया लेकिन वह भी फेल हो गया। इसके बाद 7 हजार रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद हर टास्क में कोई न कोई कमी बताकर उनका टास्क फेल करते हुए नये टास्क के नाम पर करीब 50 हजार रुपये वसूल लिये गये। रिया 50 हजार की रकम वापस कमाने के लिये लगातार कोशिश करती रही हर बार उसे पहले से बड़ी रकम लेकर बड़े टास्क दिए जाने लगे और सभी को फेल किया जाने लगा।
– 7 दिनो में ऐंठ लिये 11 लाख
अपनी रकम वापस पाने के विवाहिता सात दिनो तक लगातार कोशिश करती रही और ठगोरो के जाल में फंसकर उनके बताये गये बैंक एकाउंट में सात दिन में 11 लाख से अधिक रुपये जमा कर दिए।

 

Previous articleभोपाल में गूंजे छठी मैया के गीत, उगते सूर्य को अघ्र्य देने के बाद संपन्न हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास
Next articleप्रकृति के प्रति आस्था ही हमें जीवन का सच्चा अर्थ सिखाती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव