किसान इस देश की रीढ़ हैं, उन्हें बार-बार अपमानित और प्रताडि़त करना बंद हो : कमलनाथ

Join Us

भोपाल,(ए.)। मध्य प्रदेश कांग्रेस का आरोप है कि यूरिया-डीएपी खरीदने वाले किसानों को जबरन खाद के लिक्विड फार्म 260 रुपए की नैनो यूरिया और 600 रुपए की नैनो डीएपी की आधा लीटर की बोतल खरीदनी पड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक अखबार में प्रकाशित समाचार के हवाले से आरोप लगाते हुए कहा है कि विरोध करने वाले किसानों को व्यापारी खाद बेचने से ही इनकार करने लगे हैं। उनका कहना है कि व्यापारियों का तर्क है कि कंपनी से ही जबरदस्ती पैकिंग (नैनो) खाद का बोझ डाला जाता है। इस पूरे मामले को लेकर कमलनाथ ने सरकार को घेरते हुए जमकर हमला बोला है।कमलनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा किसानों के साथ यह अन्याय आखिर कब तक चलेगा? पहले तो खेतों में जरूरी खाद की भारी कमी रही, किसान बार-बार दुकानों और सोसाइटियों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन खाद नहीं मिली। अब जब थोड़ी बहुत खाद आई है, तो उसके साथ किसानों पर नई मुसीबत डाल दी गई है। किसानों को जबरन 260 और 600 रुपये की नैनो खाद भी खरीदनी पड़ रही है। यानी जो किसान सिर्फ अपनी जरूरत की खाद लेना चाहता है, उसे कंपनी के दबाव में थोपे गए अतिरिक्त उत्पाद भी खरीदने पड़ रहे हैं।पूर्व सीएम ने कहा कि कई व्यापारियों ने खुद माना है कि कंपनी उन पर भी दबाव बना रही है, इसलिए वे किसानों पर थोपने को मजबूर हैं।

 

Previous articleराजस्थान में अति भारी बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने दी आगामी दिनों की चेतावनी
Next articleमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को एसआईआर की दी गई विस्तृत जानकारी