सीहोर। मंगलवार की सुबह शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए एक धार्मिक यात्रा का आयोजन किया। समाजसेवी अनिल राय और परिजनों ने वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों को मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध श्री महाकाल उज्जैन के लिए रवाना। सभी बुजुर्गों को खाना खिलाया। इस कार्यक्रम यात्रा का आयोजन संस्था से जुड़े एक परिवार ने किया था। टीम के सदस्य के अनुसार इस यात्रा का मकसद अपनों से दूर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी लाने का है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक वीपी सिंह और श्रीमती विमला सिंह ने यहां पर मौजूद बुजुर्गों यात्रा सफल हो इसकी मंगल कामनाएं की।
मंगलवार को आयोजित धार्मिक यात्रा पर रवाना होने से पहले संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने यहां पर मौजूद करीब 30 से अधिक लोगों को मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध श्री महाकाल उज्जैन यात्रा के लिए समाजसेवी श्री राय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि लंबे समय के बाद यहां पर निवासरत बुजुर्ग पूरी आस्था और उत्साह के साथ बाबा के धाम पर जाकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामनाएं करेंगे। वहीं ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि बुजुर्ग किसी भी परिवार की शोभा, ज्ञान के भंडार रूपी धरोहर होते हैं। बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान रहे इसके लिए हमारे समाजसेवी श्री राय ने बुजुर्गों को नि:शुल्क धार्मिक यात्राएं कराने का निर्णय लिया था।
तीन दर्जन से अधिक वृद्धजनों में
वरिष्ठ गोपी वर्मा, धर्मेन्द्र राय, आयुष गुप्ता, भगवती प्रसाद शर्मा, शंकर, सुरेश, गुलाब सिंह, चंदर सिंह, राजाराम, रेनू, अलका, गीता, अशोक राय, मोनू बाई, भूपेन्द्र, कमला अम्मा, सुरज अम्मा, मालती अम्मा, मीना, कलावती अम्मा, द्रोपती, कृष्णा, आकाश राय, कमलेश राय, अजय शर्मा, तुलसीराम आदि शामिल थे।








