लूर्द माता कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Join Us

लूर्द माता कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बडियाखेड़ी, सीहोर के विद्यार्थियों वैदिक चौहान और राज गहलोत ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
अपनी लगन, मेहनत और संघर्षशीलता का परिचय देते हुए वैदिक चौहान ने रजत पदक (Silver Medal) तथा राज गहलोत ने कांस्य पदक (Bronze Medal) प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और मार्गदर्शकों की प्रेरणा का परिणाम है।
विद्यालय के प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि वैदिक और राज की यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Previous articleछठ पर्व के कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा, दी शुभकामनाएं सीहोर। भोजपुरी समाज का प्रसिद्ध छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी आयोजन स्थल पर पहुंचकर भोजपुरी समुदाय के लोगों को छठ पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एवं जिला पंचायत की सीईओ सर्जना यादव भी मौजूद रहीं। इस दौरान श्री अरोरा ने कहा कि भोजपुरी समाज का छठ पर्व बेहद कठिन पर्वों में से एक है। यह पर्व भोजपुरी समाज के महिला और पुरुष दोनों श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाते हैं। छठ पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। महिलाएं 24 घंटे तक निराहार रहकर परिवार की खुशी के लिए पूजा पाठ करती हैं। इस दिन डूबते सूर्य देव को जल, दूध और फूलों से अर्घ्य दिया जाता है। महिला हो या पुरुष छठ व्रती दोनों पानी में खड़े होकर सूर्य देव की आराधना करते हैं। सीहोर नगर में भी भोजपुरी समाज के लोग इस पर्व को पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाते हैं। इस दौरान भोजपुरी समाज द्वारा श्री अरोरा का स्वागत सम्मान भी किया गया।
Next articleराष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई सीहोर के बैनर तले भगवान सहस्त्रबाहु  जयंती के अवसर  पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया