कार्तिक माह में दीपदान जारी

Join Us

नर्मदापुरम। नर्मदा तट पर मां नर्मदा में अनेक महिलाएं सूर्य की किरण निकलने से पूर्व ही चांद की चांदनी में कार्तिक स्नान कर रही हैं। वहीं कई महिलाएं शाम के समय मां नर्मदा की जलधारा में दीप दान कर पुण्य कमा रही हैं। यह क्रम पूरे कार्तिक माह चलेगा। कार्तिक माह में बारिश हो जाने से इस बार अभी से ठंड का असर तेज होने के बावजूद कई महिलाएं नियम से कार्तिक स्नान कर रही हैं। स्नान के बाद कार्तिक माह की कथा कही जाती है। हर माह की तरह कार्तिक माह में भी ब्रम्ह मुहुर्त में सुबह जल्दी ही मंदिर के पट खुल जाते हैं। बद्री विशाल मंदिर के अर्चक आचार्य पं नितेंद्र चौबे स्नानार्थी महिलाओं को कार्तिक माह की कथा सुना रहे हैं।

Previous articleपिपरिया में संचालित टोल टैक्स को बंद करने के सांसद ने दिए निर्देश
Next articleकल भक्ति भाव से मनेगी आंवला नवमी