गैस चैंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर इमरजेंसी लेवल तक पहुंचा; आनंद विहार में एक्यूआई 430

Join Us

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर रविवार सुबह खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड  के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक   430 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं, आश्रम और महारानी बाग समेत कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ पाई गई। पूरे शहर में स्मॉग की मोटी परत छाई हुई है, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है।
सीपीसीबी के अनुसार, आनंद विहार में एक्यूआई 430, वज़ीरपुर में 406, अशोक विहार में 369 और  में 329 दर्ज किया गया। दिल्ली के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी के 16 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी (300 से ऊपर) में दर्ज की गई, जबकि बाकी स्थानों पर यह ‘खराब’ श्रेणी में रही।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस स्तर का प्रदूषण बच्चों, बुजुर्गों और सांस या हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद हानिकारक है। उन्होंने लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने, सुबह की सैर से बचने और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है। आश्रम क्षेत्र से मिली तस्वीरों में घनी धुंध के कारण दृश्यता काफी कम दिखाई दे रही है। सडक़ों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। कई लोगों ने आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत की है।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleडॉक्टर आत्महत्या मामला : मुख्य आरोपी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, महिला ने हथेली पर नाम लिख दी थी जान