डॉक्टर आत्महत्या मामला : मुख्य आरोपी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, महिला ने हथेली पर नाम लिख दी थी जान

Join Us

मुंबई (आरएनएस)। महाराष्ट्र के सातारा में महिला डॉक्टर सुसाइड केस में मुख्य आरोपी निलंबित पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदने को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बदने ने सतारा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सह आरोपी प्रशांत बांकर को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि सातारा जिले में 28 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव गुरुवार रात एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला पाया गया था। मृतका बीड जिले की रहने वाली और फलटण के एक सरकारी अस्पताल में तैनात थी। मरने से पहले महिला डॉक्टर ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया था।इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदने को शनिवार शाम को सह-आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार किया है। इससे पहले सुबह फलटण पुलिस की एक टीम ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर को गिरफ्तार किया, जो डॉक्टर द्वारा अपने सुसाइड नोट में बताए गए दो लोगों में से एक था।
पीडि़ता को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने और अब आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप का सामना कर रहे बांकर को सतारा जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।दोनों के खिलाफ सतारा जिले के फलटण में बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

 

 

Previous articleगैस चैंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर इमरजेंसी लेवल तक पहुंचा; आनंद विहार में एक्यूआई 430
Next articleअरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान श्री गुरु तेग़ बहादर जी के 350वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कीर्तन दरबार में शामिल हुए