यूक्रेन में मारे गए 6000 उत्तर कोरियाई सैनिक, किम जोंग ने ‘देशभक्त’ बताकर रख दी स्मारक की नींव, रूसी राजदूत भी हुए शामिल

Join Us

प्योंगयांग ,(आरएनएस)। यूक्रेन युद्ध में रूस का खुलकर समर्थन करने वाले उत्तर कोरिया ने अब इस जंग में मारे गए अपने सैनिकों के लिए एक स्मारक बनवाना शुरू कर दिया है। दक्षिण कोरियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस युद्ध में अब तक उत्तर कोरिया के करीब 6,000 सैनिक मारे जा चुके हैं और हजारों घायल हुए हैं।उत्तर कोरिया की आधिकारिक न्यूज एजेंसियों के अनुसार, इस स्मारक की नींव राजधानी प्योंगयांग में रखी गई है। इस शिलान्यास कार्यक्रम के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन और देश में रूस के राजदूत एक साथ शामिल हुए।इस मौके पर किम जोंग उन ने रूस की मदद करने के लिए अपने सैनिकों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, यह संग्रहालय उन सच्चे देशभक्तों को समर्पित है, जिन्होंने राष्ट्रभक्ति की भावना का परिचय देते हुए रूस के लिए लड़ते हुए अपनी जान दे दी।कार्यक्रम में सेना के बड़े अधिकारियों के साथ उन सैनिकों के परिवारवाले भी मौजूद थे, जिनकी रूस में मौत हो गई है।दुनियाभर में सबसे अलग-थलग माना जाने वाला देश उत्तर कोरिया, इस युद्ध में मजबूती से रूस के साथ खड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किम जोंग उन ने पश्चिमी रूस से यूक्रेनी सेना को खदेडऩे के लिए न केवल हथियार, बल्कि हजारों सैनिक भी रूस भेजे थे।

Previous articleअफगानिस्तान में भूकंप के झटके लगते ही लोग डरे, पर कोई नुकसान नहीं
Next articleचलती लग्जरी बस में लगी भीषण आग, 20 की मौत; 40 यात्री थे सवार