भोपाल (आरएनएस)।नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निवारण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए सडक़ों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले, गुमठी, पान पार्लर, सब्जी आदि की दुकाने एवं दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया साथ ही अवैध रूप से बनें चबूतरे, स्लैब, आवागमन में बाधक दो पहिया, चार पहिया वाहन आदि भी हटाए और 01 ठेला जप्त किया।निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देशों के परिपालन में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने गुरूवार को बैरागढ़, चंचल चौराहा, हमीदिया अस्पताल गेट, कोहेफिजा, जुमेराती, मारवाड़ी रोड, इस्लामी गेट शाहजहांनाबाद, भोपाल टॉकीज, करोद, नवीन नगर, करोद चौराहा, पीपल चौराहा, अप्सरा टॉकीज, परिहार चौराहा, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन मण्डी, न्यू शिवनगर, मीनाल रेसीडेंसी, जेके रोड, गेमन इंडिया, माता मंदिर, रिवेरा टाउन, भदभदा रोड, सूरज नगर, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, बिट्टन मार्केट, एम.पी.नगर, बोर्ड आफिस, ज्योति टॉकीज, कोलार रोड, मंदाकिनी चौराहा, डीमार्ट, ललिता नगर, सर्वधर्म कालोनी, जेके हास्पिटल रोड, कोलार, दानिश चौराहा आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए न्यू शिवनगर में नाली पर बना अवैध स्लैब तथा अवैध रूप से रखी फर्शियां हटाई साथ ही नवीन नगर क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित चबूतरा हटाया। निगम अमले ने मीनाल गेट नं. 01 के पास आवागमन में बाधक 04 चार पहिया एवं 20 दो पहिया वाहन हटाये तथा बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, पान पार्लर, सब्जी आदि की दुकानें आदि को हटाया और 01 ठेला जप्त किया।








