महापौर ने भाई दूज पर सफाई मित्र भाईयों का किया सम्मान

Join Us

भोपाल (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने भाई दूज का पर्व निगम के सफाई मित्र भाईयों के साथ मनाते हुए सफाई मित्र भाईयों का टीका लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मान किया।महापौर मालती राय ने गुरूवार को महापौर निवास पर भाई दूज कार्यक्रम का आयोजन कर नगर निगम, भोपाल के सफाई मित्रों का सम्मान किया। महापौर राय ने सफाई मित्र भाईयों का टीका किया और मिष्ठान खिलाकर उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला पार्षदों ने भी सफाई मित्र भाईयों का सम्मान किया। इस मौके पर महापौर परिषद के सदस्य आर.के.सिंह बघेल, जोन अध्यक्ष बृजुला सचान व आरती अनेजा, पार्षद राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
0

Previous articleनिगम ने की विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही बड़ी संख्या ठेले
Next articleकार्बाइड गन बेचते युवक गिरफ्तार